माधौगढ़। कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार चालक भाग गया।
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कैलोर निवासी किसान सुजान सिंह (45) पुत्र गोविंद सिंह, मान सिंह (62) पुत्र कढ़ोरे सिंह, चंकी सिंह (35) पुत्र वीरेंद्र सिंह स्कूटी से मंगलवार की दोपहर 12 बजे गांव आ रहे थे। जब उनकी स्कूटी गांव के पास पहुंची तो होंडा कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी खंदक में जा गिरी और तीनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। उधर से गुजर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी माधौगढ़ में भर्ती कराया।
जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक चालक के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। मध्य प्रदेश के मिहौना निवासी नरेश (20) पुत्र निरपत सिंह, रामजी (17) पुत्र दर्शन सिंह मंगलवार की दोपहर तीन बजे बाइक से जालौन जा रहे थे। जब उनकी बाइक अहेता गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार खंदक में जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने से चालक के सिर में गंभीर चोट आई है। राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ब्यूरो