फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ैंक रखे निजी गार्ड, जमा निकासी पर भी हो पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
आए दिन हो रहीं टप्पेबाजी और जेब कटने की घटनाओं के अलावा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने बुधवार को बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


इस दौरान जहां भी कमी नजर आई उसे दूर करने के लिए बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए। साथ ही बैंकों को अपने निजी गार्ड रखने के अलावा खातों में जमा व निकासी पर भी पैनी नजर रखने की बात कही।

बुधवार को बैंक शाखाओं की चेकिंग का अभियान चलाया गया। इसमें एसडीएम गुलाब सिंह, सीओ शीशराम सिंह, प्रभारी निरीक्षक एलएन त्रिपाठी ने फोर्स के साथ स्टेट बैंक मुख्य शाखा, मंडी शाखा, सेंट्रल बैंक तथा पंजाब नेशनल बैंक में जाकर वहां ग्राहकों आदि से बातचीत भी की।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने बैंक प्रबंधन से बात कर सुरक्षा के लिए किए जाने वाले बंदोबस्त के बारे में जानकारी की। पीएनबी और सेंट्रल बैंक शाखाओं में निजी गार्ड न होने पर शाखा प्रबंधकों को हिदायत दी गई।
विज्ञापन


इसके अलावा संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी के भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन से कहा कि बैंकों की सुरक्षा में पुलिस जवान तो लगाए ही जाते हैं, लेकिन बैंकों की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने निजी गार्ड रखें।

किसी भी असहज और आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को कॉल करें। इसके अलावा खातों में जमा व निकासी पर भी पैनी नजर रखने की बात कही।


बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बैंक रखें निजी गार्ड, जमा निकासी पर हो पैनी नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें