फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41,713 उतर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) का कार्य बहिष्कार खत्म होने से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के तीन केंद्रों पर चल रहे मूल्यांकन कार्य में तेजी आई है।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कालेज के मूल्यांकन केंद्र में 51 प्रधान परीक्षक व 275 परीक्षकों ने 17495 पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। यहां अभी एक लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी है। इसी तरह गांधी इंटर कालेज में जांची जा रही हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं में 35 प्रधान परीक्षक व 181 परीक्षकों ने 12106 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित की। यहां भी 84 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी है।

वहीं सनातन धर्म इंटर कालेज के मूल्यांकन केंद्र में 36 प्रधान परीक्षक व 267 परीक्षकों ने 12113 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। जबकि यहां 53 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना बाकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने बताया कि शिक्षक संघ के कार्य बहिष्कार आंदोलन वापस होने के बाद मूल्यांकन के काम में तेजी आई है। समय पर सभी पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें