उरई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को उरई-भीमसेन रेलखंड पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 18 केस दर्ज हुए। उनसे 5460 रुपये का जुर्माना वसूला गया। चेकिंग स्टाफ में लालजी, चेतराम वर्मा, आरपीएफ की पिंकी यादव शामिल रही। (संवाद)