फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डीएपी खाद के लिए भटक रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। ब्लॉक क्षेत्र के किसान डीएपी खाद न मिलने से परेशानियों से जूझ रहे हैं। खेतों की बुआई में भी देरी हो रही हैं। रबी की फसलों में गेहूं व सरसों की बुआई का समय आ गया है लेकिन रामपुरा ब्लॉक की समितियों में डीएपी खाद होने के बाद भी वितरण न होने से किसान परेशान हैं। किसान सरकारी खाद वितरण केंद्रों से घंटों इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं। किसान अरविंद, रवि, उमेश, विक्रम, सतीश ने बताया कि नदियापार इलाके के किसान बाढ़ का दंश झेलने के बाद अपने खेतों की बुआई के लिए तैयार हुए वैसे ही सहकारी समितियों पर रखी डीएपी खाद नहीं मिल पा रही हैं। अगर खाद मिलने में देरी हुई, तो खेतों की बुआई भी पिछड़ जाएगी। रामपुरा सहकारी समिति के सचिव मीनेंद्र ने बताया कि जिले के अधिकारियों के आदेश के बाद खाद वितरण शुरू हो जाएगा। जल्द किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें