फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में 18 अफसरों से जवाब मांगा

Tue, 18 Oct 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कालपी में शिकायतें सुनतीं जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालपी तहसील सभागार में जिलाधिकारी संदीप कौर की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक आर.के सिंह की मौजूदगी में तहसील दिवस आयोजित किया गया। इसमें विभागों से संबंधित 201 शिकायतें आईं। इनमें 4 का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित सिंचाई व विद्युुत विभागों के अधिकारियों को नहरें व नलकूप चलाने व विद्युत व्यवस्था में सुधार करने के
विज्ञापन


निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने 15 दिनों के भीतर प्रार्थना पत्रों का निस्तारण के निर्देश भी दिए। साथ ही लापरवाही बरतने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी गई। उरई में पिछली शिकायतों के संदर्भ में लापरवाही बरतने पर 18 अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।  जिलाधिकारी संदीप कौर की अध्यक्षता मे आयोजित तहसील दिवस में ग्राम टिकावली की

सुशीला देवी ने प्रार्थना पत्र देकर इंदिरा आवास दिलाए जाने की मांग की। नगर के तरीबुल्दा निबासी दौलतराम ने खराब हैंडपंप ठीक कराने की मांग की। ग्राम बड़ागांव निवासी सरजूसिह ने दबंगों द्वारा कृषि भूमि पर किए गए कब्जे को हटाए जाने की मांग की। बारसंघ अध्यक्ष मु.अय्यूव ने अधिवक्ताओं के साथ जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर तहसीलदार को
विज्ञापन


हटाए जाने की मांग की। ग्राम बरही निवासी रामकिशुन ने विद्यालय की रसोइया कर्मचारी को हटाए जाने सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 201 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। इनमें चार का मौके पर निस्तारण हुआ। तहसील दिवस में डीएम ने कदौरा विकास खंड के ग्राम भेड़ी खुर्द में जले विकलांग अरुण कुमार पुत्र रामलखन को 50 हजार रुपये की शासकीय मदद की

चेक दी।    इस दौरान अशोक कुमार जिला पूर्ति अधिकारी, परियोजना निदेशक चित्रसेन, डिप्टी सीएमओ डा. सुग्रीव बाबू, सहायक अभियंता रमाकांत बाजपेई, राजेश कुमार वर्मा, नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता हरिओम,  मनोज कुमार के अलावा तरनवीर सिंह, एसके शाक्य, जिला पंचायत राजअधिकारी मुहम्मद सरफराज आलम, तोताराम, जितेंद्र

कुमार आदि मौजूद रहे।  वहीं, तहसील दिवस में अधिवक्ताओं ने भी डीएम को समस्याओं से अवगत कराया। माधौगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम राकेश सिंह व एएसपी शकील अहमद की मौजूदगी में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 39 शिकायतें आईं। इनमें एक शिकायत का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। बहरई के लोगों ने कोटेदार की

शिकायत की। खाद्यान्न न देने का आरोप लगाया। उरई में तहसील दिवस का आयोजन तहसील सभागार में किया गया। इसमें 53 शिकायतें आईं। 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम आलोक यादव ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें