फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बेघर 1778 परिवारों को मिलेंगे मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दैवी आपदा में मकान खोने वाले परिवारों सहित बेघर 1,778 परिवारों को जल्द ही मकान मिलेंगे। शासन ने मुख्यमंत्री आवास योजना में जिले के लिए 1,778 मकान बनवाए जाने का लक्ष्य दिया है। मकान बनाने का लक्ष्य मिलने के बाद पात्र परिवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। वहीं अभी लक्ष्य और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद और बेघर परिवारों को एक अदद मकान दिए जाने के लिए वैसे तो प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण संचालित हैं। वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना में भी वंचित और दैवी आपदा पीड़ित परिवारों व निराश्रित महिला को मकान दिए जाने की व्यवस्था है।
मुख्यमंत्री आवास योजना में शासन से ब्लॉकवार मांग के सापेक्ष लक्ष्य दिया गया है। वहीं दैवीय आपदा में घर गिरी श्रेणी में मदद पाने वाले परिवारों को भी मकान दिए जाएंगे।
विज्ञापन

श्रेणीवार आवास आवंटन के लिए मिले लक्ष्य पर एक नजर :
- कुल लक्ष्य 1,778
- सामान्य वर्ग के लिए : 1,212

- अनुसूचित जाति के लिए : 566
- नट बिरादरी के लिए : 49
- दिव्यांगजन के लिए : 692
- बंजारा समुदाय के लिए : 30
- निराश्रित महिलाओं के लिए : 982

बीडीओ को पात्रों का ब्योरा फीड की सौंपी जिम्मेदारी :
दैवी आपदा पीड़ितों के साथ ही निराश्रित महिला और कुष्ठ पीड़ित बेघरों को आवास दिए जाने के लिए शासन ने लक्ष्य दे दिया है। सभी खंड विकास अधिकारियों से कहा गया है कि वह ब्लॉकवार लक्ष्य और श्रेणी के अनुसार पात्र परिवारों को चयन कर पूरा विवरण ऑनलाइन फीड कराएं। पात्र लाभार्थी का आधार, बैंक पास बुक आदि भी अपलोड की जानी है। दैवीय आपदा पीड़ित परिवार के लिए राजस्व विभाग से सूची ली जाएगी।अशोक कुमार मौर्य, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें