फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में खनन की सूचना पर एसडीएम ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटरा (जालौन)। शासन के सख्त निर्देशों के बाद भी अवैध मौरंग खनन का खेल बंद नहीं हो रहा है। जिस पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को एसडीएम विकास कश्यप और खनिज अधिकारी राजेश कुमार ने कोटरा की खदानों पर छापेमारी की। जिससे खदानों पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए खनिज निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने खदानों पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की थी। इसके बाद भी डकोर हो या कोटरा के सिकरीव्यास और करथरा आदि खदानों में अवैध खनन का खेल जारी है। लगातार मिल रही कई शिकायतों के बाद सोमवार को एसडीएम और खनिज अधिकारी लाव लश्कर के साथ कोटरा के सिकरीव्यास घाट पहुंचे।

जिससे वहां काम कर रहे ठेकेदार और कर्मियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने बताया कि किसानों की शिकायत है कि उनकी जमीनों पर भी कब्जा कर खनन किया जा रहा है। यदि वाकई अवैध तरीके से मौरंग का खनन पाया गया तो खदान संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घाटों पर पट्टों की नापजोख के निर्देश लेखपालों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें