फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छकार की मौत के मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सिर पर मैला ढोने व सीवर में काम करने वाले अभियान की समीक्षा बैठक नगर पालिका सभागार में हुई। इसमें राज्य निगरानी समिति के सदस्य धीरेंद्र वाल्मीकि ने इस बात पर नाराजगी जताई कि पिछली साल कोंच में सीवर लाइन में काम करते समय एक स्वच्छकार की मौत हो चुकी है लेकिन अब तक उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है, उन्होंने कोंच पालिका के ईओ के निर्देश दिया कि तत्काल उस मामले की जांच कर पत्रावली तैयार की जाए ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जा सके।
विज्ञापन


राज्य निगरानी समिति के सदस्य भग्गूलाल वाल्मीकि ने समीक्षा में पाया कि जिले में 782 महिलाएं सिर पर मैला ढोने की प्रथा से जुड़ी थी, जिसमें 677 जांच में पात्र पाई गई। इनमें 546 लोगों को मैला ढोने की प्रथा छोड़ने पर शासन से दूसरा रोजगार अपनाने के लिए पैसा भी मिल चुका है। शेष बचे परिवारों का दोबारा सर्वेक्षण कराकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शासन के नए फार्मेट पर काम किया जाए। साथ ही पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, ईओ संजय कुमार, ईओ ऊमरी उत्तम वंशवार, ईओ कालपी सुशील दोहरे, अनुराग पांडेय, मंगलाप्रसाद, चंद्रशेखर आजाद, अखिलेश चक्रवर्ती, जितेंद्र वाल्मीकि, आशीष झा, प्रमोद, विशाल, अजय, राधाबल्लभ, उदयराज, आशीषकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गैरहाजिरी पर नाराजगी जताई
समीक्षा बैठक के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी व समाज कल्याण अधिकारी गैरहाजिर थे। इस पर राज्य निगरानी समिति के सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसी महत्वपूर्ण बैठकों में सभी संबंधित अधिकारियों को आना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें