फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटाला करने वाले प्रधान पर हो सकती है एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नदीगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत लहूदी में फर्जी कार्य दिखाकर लाखों का घोटाला करने वाले प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब एफआईआर की तलवार लटकती नजर आ रही है। अधिकारियों की मानें तो जल्द ही धांधली करने वाले प्रधान व उसके सहयोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि नदीगांव ब्लाक के लहूदी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान व सचिव ने साठगांठ कर भूमि संरक्षण विभाग के कराए गए कार्यों को ग्राम पंचायत के कार्य दिखाकर करीब 13 लाख रुपये का बंदर ाट कर लिया है। मामले के संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए थे, जांच डीसी मनरेगा एबी दीक्षित को सौंपी गई थी। डीसी मनरेगा ने अपनी जांच रिपोर्ट में गांव में हुए 13 लाख के भ्रष्टाचार की पुष्टि भी की।

जांच रिपोर्ट मिलते ही जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने प्रधान पर कार्रवाई करते हुए प्रधान को पद से हटाने के साथ वित्तीय अधिकार सीज करते हुए गांव के विकास के लिए तीन सदस्यीय कमेटी के गठन व प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद प्रशासन अब प्रधान पर एफआईआर करने की तैयारी कर रहा है। डीसी मनरेगा एबी दीक्षित ने बताया कि प्रधान के वित्तीय अधिकार पहले ही सीज कर दिए गए है। जल्द ही उसके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें