फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एट-कोंच शटल सेवा 9 तक रहेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। बीता पखवारा तो कोंच के रेल यात्रियों ने जैसे तैसे काट लिया पर कोंच-एट शटल ट्रेन शुरू होने की स्थिति नहीं बन पाने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एट स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए उन्हें अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि पहले शटल सेवा को 16 से 30 जनवरी तक बंद किया गया था लेकिन एट स्टेशन पर कानपुर-झांसी रेल ट्रैक का दोहरीकरण का कार्य पूरा नहीं हो पाने के कारण अब इसे 9 फरवरी तक बंद रखने का फैसला किया गया है। लोगों को उम्मीद थी कि 31 जनवरी से शटल का परिचालन पुन: शुरू हो जाएगा लेकिन अब बंदी का समय बढ़ने से यात्रियों की परेशानी भी बढ़ गई है।

यात्रियों का कहना है कि रेलवे को जल्द से जल्द काम पूरा करना चाहिए, जिससे परेशानियों से निजात मिल सके। गल्ला व्यापारी अखिलेश बबेले का कहना है कि चूंकि कोंच काफी पिछड़ा इलाका है और कोंच-एट शटल सस्ता साधन है। जबसे यह सेवा प्रभावित हुई है, तब से एट जाने के लिए खर्च भी बढ़ गया है। शटल ट्रेन बंद होने का बड़ा असर व्यापारियों पर पड़ा है। किराना वेलफेयर एसोसियेशन के अध्यक्ष सरनामसिंह यादव का कहना है कि यहां के छोटे छोटे व्यापारियों का तो ट्रेन बंद होने से व्यापार ही चौपट गया है क्योंकि अब वे अपना माल लेने के लिए बसों या अन्य और साधनों से बाहर की मंडियों में जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें