फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 172 में 157 फरियादी लौटे निराश

Sun, 17 Dec 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। समाधान दिवस पर तत्काल न्याय दिलाने का ग्राफ बढ़ नहीं पा रहा है। पांचो तहसील में समाधान दिवस में 172 शिकायतें दर्ज हुईं। इसमें 157 फरियादियों को निराश लौटना पड़ा। डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी ईरज राजा ने तहसील कालपी में फरियादियों को समस्या सुनीं। उन्होंने 66 शिकायतों में सात फरियादियों को फौरन न्याय दिलाया। कोंच में सीडीओ भीमजी उपाध्याय ने 14 समस्याओं में चार का निस्तारण मौके पर हुआ। माधौगढ़ में एसडीएम शशिभूषण ने 53 शिकायतें सुनीं। एक का फौरन निस्तारण किया। जालौन में एसडीएम सुरेश कुमार व एएसपी असीम चौधरी ने 19 शिकायतें सुनीं। सभी फरियादी मायूस लौटे। उरई तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार ने शिकायतें 20 में तीन का तत्काल समाधान किया। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि अधिकारियों को मौके पर जाकर ज्यादा से ज्यादा समाधान करने को कहा है।
विज्ञापन


अन्ना गोवंश से परेशान किसान
माधौगढ़ तहसील में गांव रूदावली के वीर सिंह, रामप्रकाश आदि किसानों ने शिकायत कर बताया कि गोपालपुरा की अन्ना गोवंश फसलों को उजाड़ रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच रहा है।
कई बार की शिकायत, नहीं मिला समाधान
महेवा ब्लॉक के ग्राम उरकरा कला निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जमीन पर दबंगों का कब्जा है। थाना दिवस से लगाकर समाधान दिवस एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर चुके हैं। कब्जा नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें