फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी पानी से जनजीवन अस्त व्यस्त, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कोंच (जालौन)। कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद रविवार दोपहर तेज आंधी के साथ जिले के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। इससे जहां मौसम सुहावना हो गया तो वहीं तेज आंधी की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। मात्र एक घंटे की बारिश ने शहर में नाला सफाई अभियान की पोल खोल दी। कई जगह लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं तेज आंधी की वजह से क्षेत्र में कई जगह बिजली के पोल धराशायी हो गए। जिससे लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। वहीं कदौरा में तेज आंधी की वजह से व्यासपुरा मोहल्ले में स्थित हजरत रोशन सैय्यद बाबा की मजार की छत ढह गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं रहा। वहीं जिले के किसी भी क्षेत्र से जनहानि की सूचना नहीं है। मौसम की पहली बारिश का लोगों खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


45 डिग्री के आसपास का तापमान झेल रहे लोगों के लिए रविवार का दिन काफी सुकून भरा रहा। हालांकि दोपहर लगभग डेढ़ बजे तक भीषण गर्मी से लोग बिलबिलाते नजर आए, लेकिन दोपहर शुरू होते ही आसमान बादलों से घिर गया और देखते ही देखते तेज हवाओं के बीच मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते तापमान में आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और पारा 34-35 के पास पहुुंच गया। हालांकि आंधी ने बिजली व्यवस्था को धड़ाम कर दिया।

उरई रोड स्थित 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र पर घंटों ब्रेक डाउन रहा। जिससे कस्बे और उस बिजली घर से जुड़े ग्रामीण इलाकों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बारिश की वजह से किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। कोंच कस्बे के निवासी किसान आसिफ अली का कहना है कि इस बारिश ने किसानों को खुश कर दिया है। समय से मानसून आने से इस साल अच्छी पैदावार होने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्राम सामी निवासी किसान सतीश परिहार का कहना है कि यह खरीफ की फसल के लिए यह बारिश अच्छी है, लेकिन जिनके खेतों में मैंथा की फसल कटने के लिए बिल्कुल तैयार खड़ी है, उन किसानों के लिए यह बारिश परेशानी का सबब बनी है।
विज्ञापन


जालौन प्रतिनिधि के अनुसार, नगर क्षेत्र में हुई पहली बारिश ने पालिका के नाला सफाई अभियान की पोल खोल दी है। पालिका ने दावा किया था कि 15 जून तक सभी नगर के नालों की सफाई करा ली गई है, लेकिन पहली ही बारिश में नगर का नजारा कुछ अलग नजर आया। हर जगह लोगों को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ा। समाजसेवी असफ ाक राईन, विश्नू अग्रवाल, शिवम शर्मा, अफजाल अहमद ने बताया कि पिछले वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष नाला सफाई के नाम पर औपचारिकताएं पूर्ण की गई। इससे लोगों को अभी से जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। सफाई निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश के कारण प्रत्येक मोहल्लों में सफाई अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें