फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीहड़ क्षेत्रों की खोया भट्ठियों पर छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। होली के पर्व को देखते हुए खाद्य विभाग द्वारा मिलावटी खोए की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत टीम ने माधौगढ़ के बीहड़ पट्टी के गांवों में संचालित खोया भट्ठियों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मिलावट के संदेह पर ग्राम गोहन गढ़िया व इटौरा में 87 किलो खोया नष्ट कराया व पांच नमूने भरे।
विज्ञापन


खाद्य विभाग की अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम ने माधौगढ़ के ग्राम गढ़िया में छापेमारी की। यहां टीम ने प्रेम सिंह भट्टी पर छापेमारी की। टीम ने भट्टी से मिलावट के संदेह पर खोये का नमूना लिया, साथ ही भट्ठी में रखे मिलावटी 45 किलो खोये को नष्ट कराया। इसके बाद टीम ने बीहड़ पट्टी के गांव इटौरा में रामचरन की खोया भट्ठी से नमूना लिया।

साथ ही भटटी में रखे में 42 किलो खोए को नष्ट कराया। वहीं माधौगढ़ बाजार से अल्लू दुबे की दुकान से मिठाई का नमूना, उत्तम की दुकान से खोए, अमित कुमार की किराना की दुकान से कचरी (पापड़) लिया व रंग होने की वजह से 15 किलो कचरी को नष्ट कराया। टीम में दिनेश कुमार, राहुल शर्मा, अनिल प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें