फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार की नीतियां पूंजीवादी है, इनके शासनकाल में केवल एक दर्जन पूंजीपतियों की संपत्ति में इजाफा हुआ है। इनका हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा झूठा निकला है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सपा के जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अमहद के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कहा कि सपा, बसपा व रालोद का गठबंधन मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ेगा और प्रधानमंत्री का नाम भी तय करेंगे। प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से गठबंधन पर कोई असर नहीं होगा। उन्होंने भाजपा पर सर्जिकल एयर स्ट्राइक पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा देश व सेना के साथ है।

देशहित में सरकार जो भी कदम उठाएगी, हम उसका समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों को छलने का काम कर रही है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल यादव, चुन्ना हुसैन, ज्ञानेंद्र निरंजन, साबिर बेग, अखिलेश कटियार, कृष्णभान सिंह, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र मौखरी, कप्तान सिंह राजपूत, भानु वर्मा, महेंद्र कठेरिया, शैलेंद्र श्रीवास, इरशाद, रज्जू, जाहिद, तेजप्रताप, शिवेंद्र यादव, अलीम, अयान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नहीं दिखा कोई भी बसपाई
भले ही 2019 में सपा-बसपा का गठबंधन हो, लेकिन बसपा का लोकसभा प्रभारी घोषित होने के बाद जब पहली बार सपा के प्रदेश अध्यक्ष जनपद आए तो उनसे मिलने न तो बसपा प्रत्याशी अजय अहिरवार ही पहुंचे और न जिलाध्यक्ष परशुराम पाल ही दिखाई दिए। सपा प्रदेश अध्यक्ष अकेले ही भाजपा पर निशाना साधते रहे। सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल का कहना है कि कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था, हो सकता है इस कारण कोई बसपाई न पहुंचा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें