फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 36 जगह लगे स्वास्थ्य मेलों में देखे गए 1507 मरीज

Mon, 24 Jun 2024 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन रविवार को 30 ग्रामीण व छह शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। जिनमें 35 चिकित्सक व 147 पैरामेडिकल स्टाफ ने चिकित्सीय कार्य किया गया। मेले में 671 पुरुष, 604 महिला व 232 बच्चों समेत 1507 रोगियों का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

मेले में सबसे त्वचा संबंधी रोगों के मरीज पहुंचे। मेले में 40 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 34 रोगियों की मलेरिया कार्ड से जांच हुई। तीन की हेपेटाइटिस व 20 मरीजों की आंखों का परीक्षण किया गया। मेलेे में 42 गर्भवती महिलाओं का भी परीक्षण किया गया। जिनमें पांच को उपचार के लिए उच्च केंद्रों पर एंबुलेंस से रेफर किया गया।
सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि मेले में बुखार के 87 रोगी देखे गए। इसके अलावा 239 लीवर संबंधी, 108 श्वसन संबंधी समस्याओं के मरीज देखे गए। 70 डायबिटीज के रोगियों को इलाज दिया गया। सबसे अधिक 277 त्वचा संबंधी रोगों के मरीज आए। इसके अलावा चार मरीजों में खून की कमी और 58 उच्च रक्तचाप के मरीज देखकर उन्हें उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें