कोंच। तीन दिवसीय बिजली निगम का मेगा अभियान की बुधवार से शुरुआत कर दी गई है। अभियान के तहत नगर में छह टीमें लगाई गई थी। पहले दिन दस लाख की वसूली की गई और 150 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। 25 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए।
विज्ञापन
15 से 17 अक्तूबर तक बिजली निगम द्वारा नगर में मेगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बिजली निगम की छह टीमें ने बुधवार को रामकुंड कॉलोनी, जवाहर नगर, तिलक नगर व एसआरपी फीडर पर अभियान चलाया। एसई नंदलाल, एसडीओ मीटर निखिल कुमार, एसडीओ उरई ऋषभ राजपूत, एसडीओ ग्रामीण रतनलाल, जेई कोंच अमन पांडे, अंकित साहनी, निशांत के अलावा विजिलेंस की टीम भी दिन भर अभियान में लगी रही।
एसडीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि अभियान में 150 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए। 10 लाख की वसूली की गई। 25 लोगों के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिसके घरों में अभी भी मीटर अंदर लगे है, उन्हें भी बाहर कराया जा रहा है।