फोटो-15- छत्रसाल मैदान पर सजी आतिशबाजी की दुकानें। संवादछत्रसाल मैदान में लगीं आतिशबाजी की 15 दुकानें
जालौन। दशहरा और दीपावली के त्योहार को लेकर नगर के छत्रसाल मैदान में आतिशबाजी की दुकानें सज गई हैं। इस बार मैदान में कुल 15 दुकानें लगाई गई हैं। दुकानदारों को त्योहार के दौरान अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।
दुकानों पर सुरक्षा के लिहाज से पानी की टंकी और अग्निशमन सिलिंडर रखे गए हैं। साथ ही एक दुकान से दूसरी दुकान के बीच निर्धारित दूरी के मानकों का ध्यान रखा गया है। दुकानदारों का कहना है कि दशहरा और दीपावली पर पटाखों की खरीदारी को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह रहता है। त्योहार नजदीक आने के साथ ही ग्राहकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसी उम्मीद में दुकानदारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। (संवाद)