कोंच। एसआरपी इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को पथ निर्माण के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रमा आरपी निरंजन ने भूमिपूजन किया। 142 मीटर लंबे व 8 मीटर चौड़े इस आंतरिक पथ निर्माण पर 14 लाख 53 हजार की लागत आएगी।
एमएलसी ने कहा कि शिक्षण संस्थान किसी भी समुन्नत राष्ट्र की रीढ़ होते हैं। स्थापना की शताब्दी मनाने की दिशा में आगे बढ़ रही इस शिक्षण संस्था का सर्वांगीण विकास जरूरी है। कॉलेज का यथाशक्ति जीर्णोद्धार कराया जाएगा। कस्बे के एसआरपी इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को परिसर के अंदर के पथ निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अतिथियों सहित स्कूल के प्रबंधक नीरज कुमार, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, पूर्व पालिकाध्यक्ष विनीता सीरौठिया, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समारोह की शुरूआत की गई। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को बाल दिवस की मौके पर इस कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। सबसे पुरानी यह संस्था अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करने वाली है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने कहा, एक मजबूत और शिक्षित राष्ट्र की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है जब शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। प्रधानाचार्य आशीष पोरवाल ने आगंतुकों का आभार जताया। संचालन साकेत शांडिल्य ने किया।
इस दौरान डॉ. राकेश निरंजन, सरनाम सिंह यादव, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, राघवेंद्र तिवारी, राजेश शर्मा, धर्मेंद्र राठौर, अवनीश लोहिया, अनुपम शर्मा, विजय वर्मा आदि रहे।