फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात दिन कार्य करके 15 तक पूरी करें सर्विस लेन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कालपी के जाम से परेशान आम जन मानस को राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने एक ओर सर्विस लेन निर्माण के लिए कार्यदाई संस्था को 15 मार्च तक काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कालपी जाम की समस्या को ही लेकर कलक्ट्रेट में आयोजित हुई बैठक में अपर जिलाधिकारी ने हाईवे के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि वह रात दिन कार्य जारी रखे और हर हाल में निर्धारित समय पर सर्विस लेन का काम पूरा करे। अन्यथा की स्थिति में जिम्मेदार अफसर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को कालपी के जाम की समस्या को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस, प्रशासनिक व हाईवे के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अपर जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जाम की समस्या को देखते हुए सर्विस लेन का निर्माण 24 घंटों चलाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि 15 मार्च तक हर हाल में एक ओर की सर्विस लेन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए अन्यथा की स्थिति में जिम्मेदार अफसर कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

उन्होंने कहा कि अधिकांश जाम हाईवे पर बड़े वाहन के खराब होने की वजह से लगता है, इसलिए अधिकारी हाईवे खराब होने वाले भारी वाहनों को तत्काल हाईवे से हटवाया करें, जिससे की आवागमन प्रभावित न हो सके। रूट डायवर्जन नीति के अनुसार, रात 10 से सुबह 7 बजे तक भारी वाहनों को निकालने की व्यवस्था की जाए। प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि झांसी की ओर से आने वाले वाहनों को शहर में न आने थे, अगर वह रूट बदलना चाहते है तो उन्हें गोविंदम चौराहे से जालौन फोरलेन पर पहुंचाया जाए। हाईवे पर यातायात नियंत्रण के लिए तीन टीमों को भी लगाने के निर्देश दिए है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद, कालपी उप जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला, हाईवे के डीएन तिवारी, नंद गोपाल शुक्ला आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें