फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब सड़क के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। क्षेत्र के ग्राम चंदरसी के ग्रामीणों ने सालों से जर्जर पड़ी सड़क के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन


ग्रामीण विनोद, दीपक, पुष्पेंद्र, बलवीर ने बताया कि दो किलोमीटर की कच्ची सड़क के कारण एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग बरसात के समय 15 किलोमीटर का चक्कर लगाकर अपने गांव आते-जाते हैं। सड़क बनवाने की मांग क्षेत्र के विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक से की जा चुकी है, पर निर्माण कार्य शुरू तक नहीं हो सका है। जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन


प्रधान रामकुमार राजपूत ने बताया कि इस रास्ते से हेमनपुरा, क्योतरा, शहीद नगर, मवई ब्राह्मण आदि गांवों के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बच्चों को स्कूल और मरीजों को अस्पताल जाने में भी तकलीफ होती है। यदि जल्द ही सड़क का निर्माण न हुआ तो मजबूरन उन्हें मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। ग्रामीणों के मुताबिक नेता भी हर चुनाव में सड़क निर्माण का झूठा वादा कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें