फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए हुआ महागठबंधन-मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। विपक्षियों ने महागठबंधन बनाया है, यह गठबंधन सिर्फ भ्रष्टाचारियों व अपने परिवार का अस्तित्व बचाने के लिए हुआ है। योगी राज में प्रयाग में दिव्य व भव्य कुंभ का आयोजन इतिहास में कभी नहीं हुआ। यह बात भाजपा के सेक्टर सम्मेलन में पूर्व मंत्री व यूपी के सह प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ने कही। उन्होंने योगी मोदी सरकारी की नीतियों को बखान किया और कार्यकर्ताओं से लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को कोंच रोड स्थित महारानी गार्डन में भारतीय जनता पार्टी की झांसी ललितपुर व जालौन गरौठा संसदीय क्षेत्र के सेक्टर संयोजकों का सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यूपी में सपा व बसपा ने 38-38 सीटों का गठबंधन कर लिया है। इनका कोई पीएम पद का दावेदार नहीं है।

प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सवर्णों को भी दस फीसदी आरक्षण दिया है। यह सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए बड़ी उपलब्धि है। राज्यमंत्री मन्नूलाला कोरी ने कहा कि भाजपा की उपलब्धियों से विपक्षी बौखला गए हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि जनता भाजपा के कार्यों से खुश है और लोकसभा चुनाव में भाजपा के कार्यों पर मोहर लगाएंगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने आभार जताया। इस दौरान लोकसभा प्रभारी रमाकांत त्रिपाठी, राजेश सेंगर, जमुना कुशवाहा, प्रदीप सरावगी, प्रमोद राजपूत, राहुल देव अग्निहोत्री, सुधीर सिंह, अविनाश चौहान, संजीव, अवध शर्मा, विनोद गुर्जर, अरविंद चौहान, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा पुर, रामअनुग्रह, पुष्पेंद्र सेंगर, अक्षय त्रिपाठी, आलोक मिश्रा, जगदीश पाल, अमित पांडेय, लुकमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें