फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदौरा में मास्क न लगाने पर 14 के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने वालों पर प्रशासन सख्ती बरत रहा है। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने नगर के मुख्य बाजार व बस स्टैंड में अभियान चलाया। इस दौरान मास्क न पहनने वाले 14 लोगों का चालान काटकर एक-एक हजार का जुर्माना वसूला। प्रशासन की सख्ती देख मास्क न पहनने वालो में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की चालान काटने के साथ इन सभी को चेतावनी दी गई है कि दोबारा पकड़े जाने पर 10 गुना जुर्माना लगेगा। इस मौके पर प्रवीण तोमर सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, उरई संवाद के अनुसार, गोहन थाना के उपनिरीक्षक राजीव कुमार ने ग्राम कुरसेड़ा के 25 लोगों व 27 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ कोविड नियमों की गाइडलाइन का पालन ना करने व धारा 144 का उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोहन इंस्पेक्टर राजीव सिंह का कहना है कि एक धार्मिक आयोजन में ये सभी जुटे थे। ज्यादातर लोग मास्क भी नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें