फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो गांवों के 14 बच्चे खसरे की चपेट में

Sun, 19 Mar 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/महेबा। जीतामऊ गांव में 11 और करसान गांव के तीन बच्चे खसरे की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों गांवों में पहुंचकर बच्चों का इलाज किया। टीकाकरण भी कराया गया।
विज्ञापन

जीतामऊ गांव में 11 बच्चों के खसरा पीड़ित होने की जानकारी पर पीएचसी बाबई की स्वास्थ्य टीम पहुंची। पीएचसी के डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि टीम दवा के साथ टीकाकरण में लगी हुई है। खसरे की चपेट में आए बच्चे एक ही मोहल्ले के हैं। सभी की हालत में सुधार है।
करसान गांव में कार्तिक (4), नीलप्रताप सिंह (3) और कृष्णा (6) को खसरा हो गया है। शिकायत पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) की सर्विलांस मेडिकल आफिसर (एसएमओ) डॉ. जूही सूलिया, मॉनिटर सौरभ मिश्रा, एएनएम मुस्कान ने घर-घर जाकर जांच की। उन्होंने एएनएम को निर्देशित किया कि सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाए। खसरे से प्रभावित बच्चों की निगरानी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें