फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हड़ताल से बिगड़े हालात, पानी भी नसीब नहीं

Sun, 19 Mar 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बिजली कर्मियों की हड़ताल से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। आधे शहर और 336 गांवों की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। इससे पानी का संकट हो गया। इनवर्टर जवाब दे गए हैं। चार्ज न होने से मोबाइल काम नहीं कर रहे हैं। गुस्साए लोगों ने सब स्टेशन पर हंगामा किया। जिला प्रशासन ने धारा 144 लगा दी गई है।
विज्ञापन

चंदरसी, परौसा, हदरूख, जालौन चुंगी, कालपी रोड, कोटरा, ऐंट, जगम्मनपुर, औंता, बाबई, के अंतर्गत 106 फीडर पर 336 ग्रामों व आधे शहर की विद्युत आपूर्ति बाधित होने से 1.5 लाख उपभोक्ता प्रभावित हैं। पानी का संकट हो गया है। जल संस्थान की और से जेनरेटर लगाकर नलकूप चालू करवाए गए। शहर के कई स्थानों पर टैंकर भी पहुंचाए गए। इसके बावजूद उरई शहर में कई जगह पर पानी की मारामारी रही ।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने बताया अलग-अलग स्थानों पर 21 टैंकर की व्यवस्था कराई गई। कलेक्ट्रेट, जालौन रोड, बजरिया, कांग्रेस दफ्तर के पास, सात नलकूप को अलग से जेनरेटर लगाकर चालू करवाया गया। सभी नलकूपों को चार-चार घंटे के लिए चलाया जा रहा है। एक जेनरेटर कोंच भी भेजा गया है।
विज्ञापन


मोहल्ला पटेल नगर निवासी पप्पू कर्ण, देवेश परिहार, नारायण सिंह राजू, दीपक,अमन, योगेश परिहार बताते हैं कि सभी मोहल्ले वासियों ने चंदे से जनरेटर लगाकर घरों में रोशनी का इंतजाम किया है। महावीर पुरा निवासी संदीप यादव, मयंक यादव, लालाराम, बबी विश्वकर्मा ने बताया कि विजली न आने से घरों में पानी की किल्लत हो गई है।
रामपुरा संवाद के मुताबिक बिजली कटौती से परेशानी हो रही है। लोगों को दूर दराज लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है।
शहर में देर रात बिजलीघर पर हंगामा हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने देर रात दो संविदा कर्मचारियों को उनके घरों से उठा लिया। उन्हें बिजलीघर पर आपूर्ति बहाल करने के लिए खंभे पर चढ़ा दिया। इसके बाद उन कर्मचारियों के परिजन भी पहुंच गए। कालपी रोड स्थित बिजली घर पर देर रात तक गहमागहमी का माहौल रहा। पुलिस भी काफी देर तक वहां जमी रही। बघौरा में भी एक कर्मचारी को अधिकारियों ने जबरन घर से बुलाकर बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए कहा।
उधर, बिजली कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने धरना देकर नारेबाजी की। संघर्ष समिति के संयोजक गौरव शर्मा ने सरकार पर समझौता वार्ता का अनुपालन न करने का आरोप लगाया। आंदोलन के दौरान संयुक्त संघर्ष समिति के सभी सदस्य विद्युत वितरण मंडल उरई कार्यालय सुशीलनगर में उपस्थित हुए। इस दौरान अधिशासी अभियंता एमएन भारती, राधेश्याम यादव, धर्मेश रंजन गुप्ता, सुमित साहू, अमित शर्मा, रामू गुप्ता, देवेंद्र सिंह, परमात्मा शरण, राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें