उरई। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चल रहे अभियान में परिवहन विभाग की चार सदस्यीय टीम ने गुरुवार को 14 ट्रकों को पकड़कर आठ का चालान कर दिया। छह को थाने में खड़ा करा दिया। टीम की चेकिंग से ओवरलोड ट्रक चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
जिले में ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में परिवहन विभाग चार सदस्यीय टीम ने कैथेरी, भुआ, कदौरा, आदि स्थानों से ट्रकों को पकड़ा। एआरटीओ प्रथम उमेश कुमार सिंह ने चार, एआरटीओ द्वितीय विनय कुमार पांडे ने छह, एआरटीओ झांसी सुरेंद्र अग्रवाल ने तीन, पीटीओ झांसी दीपक कुमार सिंह ने एक ट्रक को पकड़कर कार्रवाई की।
एआरटीओ विनय पांडे ने बताया कि संयुक्त टीम ने कुल 14 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा है। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में ओवरलोड वाहनों को चलने नहीं दिया जाएगा।