फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम बनाकर छह विभाग लड़ेंगे कुपोषण के खिलाफ जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन/मुहम्मदाबाद। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सभी को मिलकर सहयोग करना होगा। सरकार द्वारा छह विभागों की टीम बनाकर कुपोषण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे इसके लिए सभी विभाग आपसी सामंजस्य के साथ सहयोग करें। यह बात एसडीएम भैरपाल सिंह ने राज्य पोषण मिशन के तहत विकास खंड परिसर में आयोजित बैठक में कही।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि राज्य पोषण मिशन के तहत के पूर्ति, विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास एवं राजस्व विभाग को मिलकर काम करना है जिससे कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे। सीडीपीओ अंकिता वर्मा ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र में 580 अति कुपोषित लाल श्रेणी के बच्चे एवं 2100 पीले श्रेणी के बच्चे हैं। अभी प्रत्येक गांव में अभियान चलाकर कुपोषित बच्चों की सूची तैयार की जा रही।

इन्हें आवश्यकता के अनुरूप विभाग से सहायता दिलाई जाएगी। बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि सभी प्रधान व सचिव कुपोषित बच्चों के परिवार के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। डॉ. सहन बिहारी गुप्ता ने बताया कि कुपोषित या अतिकुपोषित बच्चों के बारे में आशा व एएनएम जानकारी दें ताकि उन्हें चिह्नित कर उनका उपचार किया जा सके। इस दौरान मंडल कोआर्डिनेटर संजय सिंह, पूर्ति निरीक्षक अमोल सिंह, एडीओ पंचायत रमाशंकर प्रजापति ने भी जानकारी दी। संचालन सीडीपीओ उरई विमलेश आर्या ने किया।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद प्रतिनिधि के मुताबिक, पोषण अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ब्लाक डकोर परिसर में एसडीएम विकास कश्यप की अध्यक्षता में हुआ। जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि लाभार्थियों को कुपोषण के प्रति जागरूक करना है। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशाओं का सहयोग जरूरी है। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. इदरीश, बीडीओ सुदामा शरण, सीडीपीओ विमलेश आर्या, एडीओ पंचायत बलवीर सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें