फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों विधानसभा में 13 नामांकन खारिज

Tue, 07 Feb 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव के पर्चा दाखिल होने के बाद मंगलवार को पीठासीन अधिकारियाें ने जमा नामांकन पत्राें की जांच की। इसमें उरई जालौन से एक, कालपी से चार व माधौगढ़ विधानसभा से आठ प्रत्याशियाें के नामांकन पत्राें में खामियाें के कारण खारिज कर दिए गए। उरई-जालौन सुरक्षित विधानसभा के पीठासीन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जांच के
विज्ञापन


बाद निर्दलीय प्रत्याशी अंजलि रजक का नामांकन निरस्त कर दिया। कालपी विधानसभा से शिवसेना के प्रत्याशी अरुण तिवारी, पहले सपा व बाद में निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में पर्चा दाखिल करने वाले राकेश पाल का नामांकन निरस्त कर दिया। इसी तरह इसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रमेश पाल, राजो उर्फ राजारानी का पर्चा निरस्त कर दिया। इसी तरह माधौगढ़

विधानसभा के पीठासीन अधिकारी सुरेश चंद्र ने दाखिल नामांकनाें की गहनता से पड़ताल की तो समाजसेवी निर्दलीय प्रत्याशी कृपाशंकर द्विवेदी उर्फ बच्चू महाराज, नैनारानी , अकबर अली, मेवालाल, देवदत्त, लवकुश त्रिपाठी व बृहमानंद का नामांकन पत्राें में कमी के चलते खारिज कर दिया। इस दौरान तीनाें ही विधान सभाआें के प्रेक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें