फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 लाख से बनेगा पुस्तकालय, सांसद ने् रखी आधारशिला

Sat, 03 Dec 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
सरोजनी नायडू पार्क में पुस्तकालय निर्माण की आधारशिला रखते सांसद भानुप्रताप वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शनिवार शाम सांसद भानुप्रताप वर्मा ने पालिका की ओर से संचालित सरोजिनी नायडू पार्क में पुस्तकालय की आधारशिला रखी। सांसद ने कहा कि यहां देश विदेश के कई विषयों की किताबें उपलब्ध होंगी, जो लोगों का ज्ञान बढ़ाएंगी। शनिवार को सरोजिनी नायडू पार्क में मुख्य अतिथि सांसद व पालिका

चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद साीरौठिया की अध्यक्षता में पंडित लल्लूराम मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कराया। सांसद निधि के 13.81 लाख रुपये की लागत से यह निर्मित होगा। सीरौठिया ने कहा कि कोंच के लोगों के लिए यह पुस्तकालय कई मायनों में लाभदायक साबित होगा।
विज्ञापन


इसमें धार्मिक, हर क्षेत्र और विषय से जुड़ी पुस्तकें उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी। वेद-पुराण और कुरान जैसी धार्मिक पुस्तकें भी इसमें उपलब्ध रहने की बात कही। इस पुस्तकालय से पुस्तकें घर ले जा सकेंगे। इस दौरान पूर्व बार संघ के अध्यक्ष ओमशंकर अग्रवाल, सभासद राघवेंद्र तिवारी, अनुराग
विज्ञापन


गुप्ता, फहीम, हनीफ, राम विहारी, पप्पू चौधरी, ठेकेदार देशराज सिंह जादौन, जेई रामवीर सिंह, जेई सतीश कमल, ठेकेदार संजय अग्रवाल, नीरज खरे, नंदकुमार तिवारी, अजीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें