मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज होकर जाते लोग
- फोटो : ORAI
उरई। मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन 13 कोविड पाजिटिव मरीजों को उपचार के बाद रविवार को शासन की निर्धारित डिस्चार्ज पालिसी के आधार पर डिस्चार्ज किया गया। इन मरीजों से एक साठ साल की कैंसर पीड़ित महिला भी है, वह भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थी पर उपचार के बाद उन्होंने कोरोना से जंग जीत ली। डिस्चार्ज मरीजों से प्राचार्य डा. द्विजेंद्र नाथ ने फीडबैक लिया। मरीजों ने मेडिकल कालेज की सेवाओं पर संतुष्टि जताई। काढ़ा वितरण व्यवस्था की सराहना की। सभी मरीजों ने मेडिकल टीम को विनम्र भाव से धन्यवाद दिया। कोरोना की नोडल अधिकारी डॉ. नूतन अग्रवाल की अध्यक्षता में सभी मरीजों को ताली बजाकर उत्साहवर्धन करते हुए विदाई दी गई। इस दौरान सीएमएस डा आरके सिंह, डा मनोज वर्मा, डा. जितेंद्र मिश्रा, मेट्रन सुमन दुबे, अनीता कुमारी आदि रहे।