फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, किशोर की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से ट्राली सवार किशोर की मौत हो गई। हादसे में महिला व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

उरई कोटरा मार्ग स्थित टिमरो गोरन गांव के बीच ट्रक ने मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्राली खंदक में जाकर पलट गई। वहीं, अनियंत्रित ट्रक भी खंदक में पलट गया। जिसके नीचे दबकर टिमरों गांव निवासी अजय कुशवाहा के पुत्र साहिल (14) की दबकर मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक कृपाराम (65), मुन्नीदेवी (50), लखन सिंह (55) घायल हो गए। राहगीरों ने थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें