फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: हम भारत की नारी हैं, फूल नहीं चिंगारी हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। महिला दिवस के अवसर पर अमर उजाला के महाभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के बैनर तले चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज झांसी रोड पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। अपराजिता के संग परमार्थ समाज सेवी संस्थान के पदाधिकारियों ने भी महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। महिलाओं ने भी ‘हम भारत की नारी है, फूल नहीं चिंगारी हैं’ के नारे लगाए।
विज्ञापन


कालेज में हुई संगोष्ठी में डॉ रेनू चंद्रा ने कहा कि समाज व देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी के बिना कोई भी बदलाव नहीं लाया जा सकता है। देश की आधी आबादी यानी महिलाओं की उन्नति के बिना देश व समाज का विकास नहीं किया जा सकता है।

इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा प्रबंधक रीना शाह ने कहा कि यह समाधान नहीं है कि लड़कियों को घर से निकलने पर पाबंदी लगाई जाए, इसके लिए समाधान है समाज के लोगों की मानसिकता बदली जाए। एसबीआई की मुख्य शाखा में तैनात नम्रता भारती ने कहा कि आर्थिक रुप से महिलाओं को सशक्त होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कालेज के प्रबंधक बलराम लंबरदार ने कहा कि बालिकाओं को पढ़ाए और उन्हें आत्मनिर्भर बनाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं गहोई महिला मंडल की संरक्षक नीलम गुप्ता ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति विद्यमान रुढ़िवादी सोच व नजरिए को बदला जाना चाहिए। इस दौरान महिला दरोगा माधुरी तिवारी, परमार्थ संस्था की प्रभा सिंह, रागिनी दीक्षित, माया देवी, अमरदीप, असती, सतीश, संदीप पांडेय आदि ने भी विचार रखे। संचालन परमार्थ के निदेशक अनिल सिंह व आभार भूपेंद्र गुप्ता ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें