फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों को नदारद देख भड़के श्रमिक, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत आयोजित पंजीकरण शिविर में हंगामा हो गया। अधिकारियों की गैर मौजूदगी देख श्रमिकों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


बता दें कि 18 से 40 वर्ष तक के मजदूरों को योजना का लाभ देने के लिए पंजीकरण शिविर लगने की सूचना ब्लाक परिसर में दी गई थी। जिस पर सोमवार को एक दर्जन गांव से करीब 500 से अधिक मजदूर ब्लाक परिसर पहुंचे। काफी देर तक जब कोई अधिकारी शिविर में नहीं पहुंचा और पंजीकरण का काम चालू नहीं हो सका तो मजदूरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

बाद में उन्हें बताया गया कि पंजीकरण कार्यक्रम निरस्त किया जा रहा है। फिर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। जिस पर ब्लाक में बैठे अन्य कर्मचारी भी इधर-उधर हो गए। रामकेश, हुकुम सिंह, हरगोविंद, उदयवीर आदि ने बताया कि वे लोग सुबह से ब्लाक परिसर में मौजूद हैं और दोपहर दो बजे जब हंगामा होने लगा तब कहीं कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना दी गई।
विज्ञापन


अगर रद्द हो गया तो सुबह ही नोटिस टांग देते, कम से कम समय तो बर्बाद नहीं होता। इस संबंध में प्रभारी बीडीओ देशराज सिंह ने कहा कि जिले से पंजीकरण करने के लिए टीम को आना था, जो किसी कारणवश नहीं पहुंच पाई। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों तक भेज दी गई है। कुछ पंजीकरण प्राइवेट कर्मियों से भी कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें