फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। भूगर्भ जलस्तर कम होने के कारण कंाशीराम कालोनी के बाशिंदे पेयजल संकट से जूझ रहे है। कालोनी के लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों सहित आला अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन किसी ने भी समस्या का समाधान नहीं किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कस्बे के बेरी रोड के समीप कांशीराम कालोनी के बाशिंदे विगत एक माह से पानी के लिए तरस रहे हैं क्योंकि कालोनी में लगे नलकूप का भूगर्भ जलस्तर नीचे जाने के कारण नलकूप ने पानी देना बंद कर दिया था। 156 आवासों वाली कालोनी में रहने वाले लोगों को पानी के लिए प्रतिदिन एक किलोमीटर दूर से लाना पड़ता है।

कॉलोनी के बाशिंदे शमसुल निशा, विजय सिंह, गनी, बकरीदन आदि ने बताया कि कई बार जल संस्थान, नगर पंचायत, कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन से पानी की समस्या से अवगत करा चुके है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। इस बाबत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार का कहना है कि सोमवार को खुद कालोनी जाएंगे और मौका मुआयना कर पेयजल समस्या के निदान का उपाय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें