फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी की 12 दुकानें जलीं

Fri, 21 Apr 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
सब्जी मंडी में आग की उठती लपटें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोपालगंज स्थित सब्जी मंडी में बुधवार की रात करीब 12 बजे आग लग गई। आग की चपेट में आकर करीब दर्जन भर आढ़तियाें की हरी सब्जी जल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पहले भी कई बार सब्जी मंडी में आग लग चुकी है। इस कारण आग लगने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के गोपालगंज स्थित सब्जी मंडी में बुधवार की रात करीब 12 बजे आग लग गई। आग से सब्जी की दुकानें धू-धू कर जलने लगीं। जानकारी होने पर कई आढ़तियां मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मियाें को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियाें ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकानदार गुड्डा, रहीश, पप्पू, अजय, अहमद, राजू, आदिल की दुकानाें का करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया।

दुकानदाराें ने बताया कि इससे पहले भी कई बार मंडी में आग लग चुकी है। इस जमीन पर किसी भू माफिया की नजर है, जो दुकानदाराें को उजाड़ने पर आमादा हैं। पुलिस को तहरीर दी जाती है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इस बाबत कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि अगर दुकानदाराें को किसी पर शक है तो वह तहरीर दें, पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें