फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलून संचालक समेत 12 लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
कोंच स्थित बाजार में पसरा सन्नाटा - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/कोंच/कालपी (जालौन)। जनपद में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार दोपहर और शाम र्को आई रिपोर्ट में कालपी का सैलून संचालक समेत 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कालपी के अलावा चार कोंच तहसील क्षेत्र और एक उरई शहर का व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। कोंच तहसील के बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। सभी संक्रमितों के संपर्क वालों के सैंपल लेने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा मोहल्लों को सैनिटाइज भी कराया जा रहा है। सीएमओ अल्पना बरतारिया के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सैंपल ले रही है। जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 135, एक्टिव 75, ठीक हुए 54 और मौतें छह हो गईं हैं।
विज्ञापन

कालपी संवाद के मुताबिक, कस्बे के कागजीपुरा इलाके का सैलून संचालक कोरोना संक्रमित पाया गया है। दुकान समेत आसपास का क्षेत्र आने जाने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। कोंच संवाद के मुताबिक, इसी तरह कोंच तहसील के नदीगांव विकास खंड पूर्व पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क के तीन लोग जो कि ग्राम धनौरा निवासी हैं, उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि तहसील क्षेत्र के ही ग्राम सुनाया में भी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं उरई शहर के नया पटेल नगर निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। उरई के बाद कोंच और कालपी में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार की देर शाम आई रिपोर्ट में 6 और लोग कोरोना पाजिटिव निकले। इनमें कोंच तहसील के नदीगांव विकास खंड स्थित धनौरा गांव के दो व्यक्ति, कोंच के गोखले नगर का 1, उरई स्थित वृद्धाश्रम समेत दो बुजुर्गों और उरई के नया पाठकपुरा मोहल्ले के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
- कोंच 41, कालपी में 18 एक्टिव संक्रमित
बीते लगातार दस दिन से कोंच में संक्रमित मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। कोंच में संक्रमितों का आंकड़ा 41 तक पहुंच गया है, सबसे हैरत की बात है कि तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों तक संक्रमण बढ़ता जा रहा है। वहीं कालपी में भी एक्टिव मामले 18 हो गए हैं। कोंच एसडीएम अशोक कुमार व सीओ आरपी सिंह शुक्रवार को भी सड़कों पर निकलकर शनिवार को भी कंटेनमेंट जोन बने इलाकों का भ्रमण कर स्थिति देखी। कोंच में 31 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें