फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पीईटी के लिए 12 केंद्र तैयार, 29,952 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर 29,952 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी समीर ने केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय और बैठने की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों और प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने बताया कि परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को आयोजित होगी। प्रत्येक निर्धारित परीक्षा दिवस पर पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक होगी।
पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। केंद्रों के आसपास भीड़ नियंत्रित करने के साथ नकलविहीन माहौल बनाए रखने पर जोर दिया गया। बैठक में एडीएम न्यायिक शत्रुहन पाठक, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद सिंह, एसडीएम सदर उत्तम तिवारी, एसडीएम अतिरिक्त अनिता, बीएसए विकास चौधरी समेत संबंधित अधिकारी और केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर रहेगी रोक
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, टैबलेट, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डेटा कार्ड, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट चश्मे, ईयरफोन और कलाई घड़ी समेत प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। एटीएम कार्ड, प्रतिबंधित धातु की वस्तुओं और अन्य प्रतिबंधित सामग्री पर भी रोक लागू रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें