फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। 11वीं की छात्रा ने घर के कमरे में लगे हुक से दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकला।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के चक जगदेवपुर गांव निवासी वीर सिंह की 18 वर्षीय बेटी निधि ने शनिवार की सुबह घर के कमरे में लगे हुक से दुपट्टे के फंदा बनाकर जान दे दी। पिता वीर सिंह ने बताया कि वह खेती किसानी करता है, सुबह वह सब्जी खरीदने मंडी गया था। उसकी पत्नी रीता खेत पर चारा लेने गई थी। तभी बेटी ने आत्महत्या कर ली। दरवाजा बंद होने पर उसे खोलने का प्रयास किया, नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी। बताया कि उसकी छह बेटियों में निधि दूसरे नंबर की थी। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें