फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 31 साल बाद भी आवासीय पट्टे पर नहीं मिल पाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। साहब मुझे मेरे आवासीय पट्टे पर कब्जा दिला दो तहसील और अधिकारियों के यहां चक्कर लगाते लगाते उम्र बीती जा रही है। कच्चे आवास में रहते हैं। छोटे से घर में गुजर बसर नहीं होता है। जब बुजुर्ग ने अपनी पीड़ा अधिकारियों के सामने रखी तो उन्होंने तुरंत उनके कागज मंगवाए। एडीएम ने कार्रवाई करने के लिए कहा। उरई तहसील में समाधान दिवस में शिकायत करने पहुंचे टीकर निवासी 66 वर्षीय लच्छीराम ने बताया कि उनका आवासीय पट्टा गाटा संख्या 799।1 में क्रम संख्या 21 पर आवंटन 1993 में हुआ था। उन्होंने कई बार कब्जा दिलाने के लिए शिकायत की। लेकिन उन्हें कब्जा नहीं मिला। अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए। पांचों तहसीलों में समाधान दिवस में 115 शिकायतों में12 को फौरन न्याय मिल पाया। 103 को निराश होकर लौटना पड़ा। कोंच में डीएम राजेश कुमार पांडेय
विज्ञापन

52 फरियादियों में छह को संतुष्ट कर पाए। बाकि को निराश होकर लौटना पड़ा। एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव, एसडीएम कोंच सुशील सिंह , परियोजना निदेशक शिवकांत द्विवेदी भी मौजूद रहे। उरई तहसील मेें एसडीएम सुरेश कुमार ने 22 शिकायतों में चार का समाधान किया। कालपी में एसडीएम हेमंत कुमार पटेल और तहसीलदान अभिनव तिवारी ने 21 फरियादियों में किसी को न्याय नहीं दे पाए।माधौगढ़ में एसडीएम विशेश्वर सिंह व सीओ शैलेंद्र वाजपेई ने दस में दो शिकायतों का समाधान किया। जालौन में सीडीओ भीमजी उपाध्याय और एसडीएम ने 13 शिकायतें सुनीं। समाधान किसी का नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें