फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर रखी जाए नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव एवं पुलिस उप महानिरीक्षक झांसी एसएस बघेल ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों व कानून व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मंडलायुक्त अपने पूरे तेवर में दिखीं और उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से बिंदुवार चुनाव तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण कर लें, जिससे चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके। जिस अधिकारी को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण मनोयोग से निभाएं। लापरवाही पर जिम्मेदार अफसर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर को निर्देश दिए कि वह नियमित रूप से तैयारियों का जायजा लें और अधिकारियों की तैयारियों को क्रास चेक करें। समीक्षा बैठक की शुरूआत उन्होंने ईवीएम, वीपीपैट प्रशिक्षण एवं मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण के बारे में सीडीओ से जानकारी मांगी।

इस पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण दिया जा चुका है। द्वितीय प्रशिक्षण जल्द करा किया जाएगा। उन्होंने मतदाता सूची तैयारी एवं नामांकन के समय बैरीकेडिंग आदि की व्यवस्था की जानकारी मांगी। उन्होंने चुनाव प्रेक्षक के आने व रुकने की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों व उनके निस्तारण के साथ जिले के सभी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की लिस्ट व जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए कि वह अभी से इन सभी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर लें, ताकि कोई चूक की गुंजाइश न रहे। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि सभी बूथों में एक फारमेट बनाया जाए, जिसमें जो भी अधिकारी बूथों पर निरीक्षण करने पहुंचे वह उसमें अंकित करे कि बूथ में क्या कमी है और क्या सुधार किया गया। बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय, सड़क आदि की व्यवस्था के साथ दिव्यांगों के लिए बूथों पर रैंप आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए।

डीआईजी ने कहा कि सभी क्षेत्राधिकारी अपने अपने क्षेत्र में शस्त्र लाइसेंस जमा कराने के साथ साथ अवैध शराब भट्टियों पर भी निगरानी रखे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी अपराधी किस्म के व्यक्तियों की सूची बनाएं। इसके साथ ही वीआईपी के कार्यक्रमों के समय आने जाने के रास्ते व अन्य सुरक्षा से संबंधित व्यवस्था को दुरुस्त कर लें। जिले को मध्य प्रदेश से जोड़ने वाली सीमा पर विशेष चौकसी रखी जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद, अपर आयुक्त प्रशासन झांसी त्रिभुवन विश्वकर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें