फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवजी ब्याहने चले पालकी सजाके पर झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम बागी में मंगलवार को भव्य शिव बरात निकाली गई। बरात में सभी देवी देवताओं की झांकियां चल रही थीं और शिवजी ब्याहने चले पालकी सजाके... गीत पर युवाओं ने जमकर डांस भी किया।
विज्ञापन


शिव बरात पातेश्वर मंदिर से शुरू होकर पूरे गांव में घूमी। बरात में माता दुर्गा, भगवान शंकर, हनुमान की झांकियों के संग बाजे गाजे के साथ चल रहे भूत प्रेतों के वेशधारियों को देखने के लिए सड़कों पर भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिला-पुरुष बमबम भोले का उद्घोष कर रही थीं। बरात पूरे गांव में घूमते हुए वापस अपने स्थान पातेश्वर मंदिर पर समाप्त हुई।

प्रधान प्रतिनिधि विजयकांत तिवारी ने भीड़ के साथ बरात का स्वागत किया। भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि करीब बीस सालों से शिवरात्रि के दूसरे दिन भव्य शिव बरात निकाली जा रही है। इसमें दूरदराज से लोग शामिल होने आते हैं। हाथी, घोड़े और बैंड बाजे शिव बारात का मुख्य आकर्षण रहे। इस दौरान विजय, वीरू, दिलीप, छोटू, विपिन, सुभाष, दीपक, रामआसरे व प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद फोर्स के साथ मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें