फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 करोड़ से बदलेगी 48 साल पुरानी सीवर लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोंच नगर की सालों पुरानी जर्जर सीवर व्यवस्था का जीर्णोद्धार करने के लिए 41 करोड़ का प्रस्ताव न सिर्फ तैयार किया गया है बल्कि उसे शासन के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजने की कवायद भी तेज हो गई है। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते कोंच की करीब 28 किमी लंबी सीवर लाइन बदलने का काम भी शुरू हो जाएगा। इसके बाद कोच के लोगों को सीवर की गंदगी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


वर्ष 1970 में कोंच कस्बे में बुंदेलखंड की सबसे पहली सीवेज व्यवस्था शुरू हुई थी। इसके बाद आबादी तो लगातार बढ़ती गई लेकिन कभी सीवेज व्यवस्था की सुध नहीं ली गई। जिसका परिणाम यह हुआ कि दिन पर दिन सीवर लाइन पुरानी होकर जर्जर होती गई और आज स्थिति यह है कि 28 किमी लंबी सीवर लाइन कई जगह से लीकेज तो कई जगह चोक से है।

इस कारण नगर में गंदगी का अंबार भी कम नहीं है। कहीं कहीं पर तो सड़क पर ही गंदगी बहती देखी जा सकती है। सीवर लाइन जीर्णोद्धार की मांग लंबे अर्से से स्थानीय लोग करते आ रहे हैं लेकिन प्रोजेक्ट इतना बड़ा और खर्चीला रहा कि हर बार प्रदेश सरकार की ओर से हाथ खड़े कर दिए गए।
विज्ञापन


इस बार माधौगढ़ क्षेत्र के विधायक मूलचंद्र निरंजन ने इसे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर लेकर इसका प्राक्कलन कराया है और 41 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कराकर डीएम मन्नान अख्तर को सौंपा है। सूत्रों की मानें तो इस बार प्रदेश सरकार के स्तर पर नहीं तो केंद्र सरकार की सामुदायिक सामाजिक दायित्व योजना के तहत सीवर लाइन बदलने को हरी झंडी मिल ही जाएगी। डीएम डॉ. मन्नान अख्तर ने बताया कि सीवेज सिस्टम में सुधार का प्रस्ताव भेजा गया है, शासन से मंजूरी के बाद इस पर काम होना ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें