उरई। जिला महिला अस्पताल स्थित दक्षता लैब में तीन दिवसीय स्टाफ नर्स के दक्षता प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन डकोर, पिंडारी, कदौरा व कालपी की स्टाफ नर्स को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान समय से पहले जन्में बच्चों को बचाने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
लखनऊ से आए राज्य स्तरीय प्रशिक्षक डॉ. लवकुश राठौर ने बताया कि निर्धारित समय से पहले जन्मे बच्चों की लेबर रूम में किस तरह देखभाल करनी है। नर्स पेंटर ज्योति गौर ने बताया कि प्रसव के दौरान अत्याधिक रक्तस्राव रोकने के लिए कौन से दवाएं इस्तेमाल करनी चाहिए।
चिकित्साधिकारी डीबी सिंह ने बायोमेडिकल बेस्ट (कचरा) के प्रबंधन का तरीका समझाया। मास्टर ट्रेनर सीमा प्रनामी ने डिलेवरी के दौरान मां व बच्चे के बीच की नाल काटने, उसे सुखाने, मां व बच्चे को संपर्क में रखने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर जयवंती आर्या, प्रतिज्ञा, छाया पटेल, सुधा वर्मा, कीर्ति गौतम, सुमन पटैरिया, पिंकी पाल, तुलसा देवी, हेमलता, मिथलेश यादव, आदेश सिंह व प्रियंका आदि मौजूद रहीं।