फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्र 115 किसानों ने लौटाए 12 लाख 60 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आयकर दाता होने के बावजूद सम्मान निधि का लाभ लेने वाले 115 किसानों ने 12.60 लाख रुपये लौटा दिए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष दिए जा रहे हैं। इस योजना का लाभ पाने लिए दो लाख से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया था। इन सभी को सम्मान निधि की राशि उनके खाते में भेजी जा रही हैं। विभाग द्वारा सत्यापन कराने पर 1740 अपात्र किसान ऐसे निकले जो आयकर श्रेणी में आते हुए भी सम्मान निधि का लाभ ले रहे है। विभाग ने इनको नोटिस जारी किया था। नोटिस मिलने के बाद अब किसान सम्मान निधि का रुपया लौटा रहे हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक एसके उत्तम ने बताया कि 1740 अपात्र किसानों में 13 सौ किसानों को नोटिस भेज दिया गया है। उनमें से 155 किसानों ने 12 लाख 60 हजार रुपये लौटा दिए है। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से प्रतिदिन बचे लोगों को नोटिस भेजे जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें