कोंच। पसमांदा मुस्लिम समाज की ओर से स्व. मुमताज अहमद मीरा स्मृति जन सेवा संस्थान के तत्वावधान में 10 वां इज्तिमाई शादी सम्मेलन बुधवार को गल्ला मंडी में संपन्न हुआ। जिसमें छह जोड़े एक दूजे के हुए। जिनमें दो जोड़े अग्नि के गिर्द सात फेरे लेकर दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे जबकि चार जोड़ों ने निकाह कबूला। आयोजक की ओर से सभी जोड़ों को उपहार दिए गए।
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन दहेज प्रथा मिटाने में मील के पत्थर साबित होते हैं लिहाजा ऐसे आयोजनों को और भी बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। इससे पूर्व एक एक कर दूल्हों की बरात आयोजन स्थल पर पहुंची तो लोगों ने जोरदार स्वागत किया। फिर हिंदू जोड़ों ने एक दूसरे के गले में जयमाला डाली और अग्नि के समक्ष सात फेरे लेते हुए सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई।
वहीं मुस्लिम जोड़ों ने तीन बार कुबूल बोलकर निकाह की रस्म पूरी की। शादी की रस्में रामू पटैरया व निकाह हाफिज वाहिद ने पढ़ाया। कार्यक्रम आयोजक आजाद मीरा, मुजीबुर्रहमान पप्पू, आदि ने सभासद अनिल पटैरया, जाहिद, सुल्तान राईन आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन मन्नू पेंटर ने किया। इस दौरान कासिमभाई, कलामुल्ली महाते, मसूद अली आदि मौजूद रहे।
ये हुए एक दूजे के
राहुल गोस्वामी पड़ा करका मऊरानीपुर संग रामांजलि वरोदा पूंछ, विरजू लोहागढ संग रामादेवी गेंदोली, आकिब खान सामी संग सोनिया बेगम कोंच, शोएब खां सोनी संग साबिया बानो नदीगांव, शुबराती क्योलारी संग मीनाबानो झांसी, सारूफखान धगुवां संग मुस्कान कुरथर शामिल हैं।