फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें माने जाने पर बहिष्कार लिया वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। माध्यमिक शिक्षक संघ के चेतनारायण गुट के मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार को मांगें माने जाने के बाद प्रांतीय आह्वान पर संगठन ने वापस से लिया। मांगें पूरी होने पर खुशी जताते हुए मूल्यांकन कार्य में सहयोग की बात कही गई। बता दें कि दो दिन से शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर रहे थे, जिसकी वजह से कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा था।
विज्ञापन


इसके बाद जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी के नेतृत्व में प्रांतीय उपाध्यक्ष गिरेंद्र सिंह कुशवाहा, डा. विनोद अहिरवार, कमाल अहमद, राजकुमार, श्यामजी शुक्ला, श्यामबाबू, दिनेश निरंजन, राकेश, ब्रजेंद्र, अतुल, उमरखान, संजय, सुरेंद्र प्रताप, रविकांत, देवेंद्र, प्रदीप, शिवमोहन, रामप्रसाद, अशोक यादव, विक्रमादित्य आदि तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर गए और संगठन के सदस्यों से मूल्यांकन कार्य शुरू करने का अनुरोध किया।


उधर, यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में राजकीय इंटर कालेज में 54 प्रधान परीक्षक व 221 परीक्षकों ने 6501 उत्तर पुस्तिकाएं जांची। वहीं गांधी इंटर कालेज में 33 प्रधान परीक्षक व 166 परीक्षकों ने 6099 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं। जबकि सनातन धर्म इंटर कालेज में 40 प्रधान परीक्षक व 270 परीक्षकों ने 6288 उत्तर पुस्तिकाएं जांची। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने बताया कि बहिष्कार समाप्त होने के बाद अब मूल्यांकन का काम पूरी सतर्कता के साथ किया जा रहा है। पर्यवेक्षक लगातार भ्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें