फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5,170 वर्गमीटर जगह में बनेगा बस स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। रोडवेज बस स्टैंड के लिए निर्धारित भूमि का परिवहन विभाग के अधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष के साथ बैठक कर अनुबंध पत्र तैयार कराया। साथ ही बस स्टैंड के लिए किराए का भी निर्धारण किया गया।
विज्ञापन


नगर में फर्दनवीस स्कूल के पास परिवहन विभाग के बस स्टैंड का निर्माण होगा। जिसके लिए भूमि का निर्धारण हो चुका है। चुर्खी रोड पर स्थित 5,710 वर्ग मीटर की इस जगह पर परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों के ठहरने के लिए बस स्टैंड बनाएगा।

बस स्टैंड बनाए जाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए गुरुवार को क्षेत्रीय प्रबंधक झांसी एसके राय, सेवा प्रबंधक टीआर वर्मा, विधि अधिकारी सुरेंद्र प्रताप यादव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उरई अपराजित श्रीवास्तव ने नगर पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता के साथ बैठक की। बैठक में परिवहन विभाग व नगर पालिका के बीच 30 वर्ष का अनुबंध समेत किराए एवं विभिन्न शर्तों का निर्धारण कर लिया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि अनुबंध की रजिस्ट्री होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें