उरई। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स प्रतिनिधि एसोसिएशन ने प्रांतीय आह्वान पर रैली निकालकर सात सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
रैली अकबर मार्केट से शुरु होकर कलक्ट्रेट तक गई। संगठन के प्रांतीय सह सचिव प्रताप यादव ने बताया कि यह सात सूत्री मांगपत्र सौंपने का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में किया गया है।
केंद्र की तरह राज्य सरकार भी कंपनी मालिकों को फायदा पहुंचाने के लिए सेल्स प्रमोशन इंपलाइज एक्ट सहित श्रम कानूनों में मनमाने तरीके से संशोधन कर रही है। उन संशोधनों को रद कराने के लिए पूरे प्रदेश में मांग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष अतुल ने कहा कि सेल्स प्रतिनिधियों के लिए न्यूनतम वेतन दिलाने की व्यवस्था की जाए।
रतनदीप मिश्रा ने 18 हजार वेतन व आठ घंटे ड्यूटी निर्धारित करने की मांग की। पहली मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग उठाई। इस दौरान एस एस कटियार, सीएल प्रजापति, दीपांशु पालीवाल, संजय यादव, ब्रजेंद्र, रविकांत, नृपेंद्र, शिवम शर्मा, सुधीर, के के द्विवेदी, महेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, रोहित तिवारी आदि मौजूद रहे।