फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में 40 मवेशियों के शव मिलने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। कोतवाली क्षेत्र के अजनारा स्थित गोशाला में चालीस मवेशियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर विहिप गोरक्षा विभाग के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीओ को मौके पर बुलाकर मामले से अवगत कराया। सीओ ने पूरी स्थिति से प्रशासन को अवगत कराने की बात कही। सीओ के मुताबिक मवेशियों की मौत कब और कैसे हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेगा।
विज्ञापन


अजनारा गांव में बनी गोशाला में भूख प्यास से गोवंश मरने की सूचना पर विहिप के जालौन, हमीरपुर, महोबा के विभाग प्रमुख ओमकार ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने वहां की स्थिति देखकर नाराजगी जताई। गोशाला का संचालक मौके पर नहीं मिला। मजदूरों ने उन्हें बताया कि चारा, भूसा व पानी का इंतजाम न होने से मवेशी मर रहे हैं।

खाने पीने के नाम पर खानापूरी की जा रही है। इस बीच सूचना पाकर सीओ संतोष कुमार भी गोशाला पहुंच गए, उन्होंने पूरी स्थिति को अधिकारियों से अवगत कराने की बात कही। विहिप कार्यकर्ता योगेश पटेल, अनिकेत, माधव, अनवार, गणेश, रमन आदि ने चेतावनी दी कि जल्द ही गोशालाओं की स्थिति न सुधरी तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें