फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंजा फसलों के क्लेम और सूखी नहरों का मुद्दा ं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें किसानों ने फसल क्लेम, सिंचाई, बिजली, पानी, अन्ना आदि समस्याओं को उठाया। किसान दिवस में कुल 21 शिकायतें आईं।
विज्ञापन


किसान दिवस में सबसे पहले सीडीओ ने पिछली बैठक की समीक्षा की। इस पर कृषि उप निदेेशक आरके तिवारी ने पिछले किसान दिवस में आईं 17 शिकायतों के निस्तारण की आख्या पढ़कर सुनाई। सीडीओ ने किसानों से निस्तारण के विषय में पूछा। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से लें और समय सीमा के अंदर गुणवत्ता पूर्ण तरीके से शिकायतों का निस्तारण करें।

लापरवाही पर जिम्मेदार अफसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान किसान नेता बलराम लंबरदार ने फसल बीमा क्लेम न मिलने की शिकायत की। बताया कि अभी भी जिले में सैकड़ों ऐसे किसान हैं, जिन्हें बीमा का क्लेम नहीं मिला। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया है किसानों की क्लेम संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए एक अलग से बैठक बुलाएं।
विज्ञापन


जिसमें बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया जाए। जिससे किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके। वहीं किसान नेता राजवीर जादौन ने कहा कि नहरों को संचालित हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन फिर भी अभी तक कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पानी नहीं पहुंचा है, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने नहरों को 15 मार्च तक चलाने की मांग की। इस दौरान कृषि अधिकारी अमर सिंह, नलकूप अधिकारी विनोद कुमार, नहर विभाग के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें